नकली रुपयों के साथ पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार
नेपाल की पुलिस ने बताया, "हमें इस बात की सूचना मिली थी कि जाली मुद्रा के गिरोह अब महिलाओं से इसकी तस्करी करा रहे हैं। इस महिला पर हमारी निगाह थी और कस्टम की ओर जाते समय उसे पकड़ा गया।" पहली बार किसी पाकिस्तानी महिला को जाली भारतीय मुद्रा ले जाते हुए पकड़ा गया है। महिला को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है और नेपाल में उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किया गया है।
पिछले तीन सप्ताहों में जाली भारतीय मुद्रा के साथ काठमांडू में गिरफ्तार यह तीसरी पाकिस्तानी नागरिक है। इससे पहले जनवरी में नेपाल के एक प्रभावशाली राजनेता के बेटे युनूस अंसारी और उसके सुरक्षाकर्मी को दो पाकिस्तानी नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक टेलीविजन चैनल के मालिक अंसारी का मामला अभी न्यायालय में है, वहीं सीमा पार से जुड़े अपराधों के कारण नेपाल के मीडिया उद्यमी जमीम शाह की हत्या हो चुकी है । भारतीय खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस जाली नोट छापने में शामिल है। इससे इन नोटों को पहचान पाना कठिन होता जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications