बोर्ड छात्रों के लिए मुसीबत बनी बसपाई रैली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा की 25 वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई रैली के कारण स्कूली छात्रों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक बसपा की रैली में लगभग 130 बसें बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाने और फिर उनके घरों तक पहुंचाने के काम में लगाई गईं। बोर्ड परीक्षाओं का समय होने के कारण बसों की कमी से अपने परीक्षा केंद्रो तक पहुंचने के लिए छात्रों को मुश्किल हुई।
बसपा के संस्थापक कांशी राम के जन्म दिन के मौके पर सरकारी कार्यालय और स्कूलों में छुट्टी थी लेकिन 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने और रैली की वजह से किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए कई छात्र बहुत पहले ही अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गए।
सिटी मांटेसरी स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी ने बताया, "रैली की वजह से किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए हमने अपने छात्रों को परीक्षा केंद्रो पर चार-पांच घंटे पहले पहुंचने की हिदायत थी।" वहीं जिलाधिकारी ए.के.सागर ने बताया, "चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। सोमवार को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बहुत कम थी। हमने परीक्षाओं के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications