झारखण्ड में घोटालों की सीबीआई जांच की मांग
रांची, 15 मार्च (आईएएनएस)। झारखण्ड में घोटालों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने और पंचायत चुनाव जल्दी कराने की मांग करते हुए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य विधान सभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुआ कहा, "झारखण्ड में घोटालों से जुड़े मामलों को राज्य सरकार क्यों नहीं सीबीआई को सौंप रही है? उच्चतम न्यायालय के रास्ता साफ कर देने के बावजूद राज्य सरकार पंचायत चुनाव नहीं करा रही है।"
प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकताओं ने विधानसभा में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications