पुणे की मां-बेटी ने फतह की आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी
पुणे, 15 मार्च (आईएएनएस)। पुणे की पर्वतारोही कृष्णा पाटील और उनकी मां रंजना ने शनिवार को आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट कोससिजको' पर चढ़ने के अपने मकसद में कामयाबी हासिल कर ली। पाटील के परिजनों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
परिजनों के मुताबिक दोनों मां-बेटी 2,228 मीटर ऊंची चोटी के शिखर पर पहुंचने के बाद अपने शिविर की तरफ लौट आई हैं।
अपने शिविर से आईएएनएस को भेजे एक संदेश में रंजना ने कहा, "हम मां-बेटी ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के अपने कार्य को सफलतापूर्वकअंजाम दिया है।"
कृष्णा के पिता माधव पाटील ने आईएएनएस को बताया कि यह महाराष्ट्र के लोगों के लिए नए वर्ष पर एक तोहफा है। कृष्णा की इच्छा विभिन्न देशों की ऊंची चोटियों पर चढ़ने की है। पाटील ने बताया कि बुधवार को दोनों भारत वापस आ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications