अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे पर हमला
काबुल, 15 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान में सोमवार को सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई, जबकि यहां स्थित अमेरिकी सेना के मुख्य हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले में एक व्यक्ति मारा गया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि गजनी प्रांत के अनदार जिले में कुछ लोग एक वाहन से कहीं जा रहे थे तभी सड़क किनारे एक बम विस्फोट हुआ।
मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट में तीन लोग मारे गए और इसमें दो महिलाएं भी जख्मी हो गई।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी काबुल में स्थित अमेरिका और नाटो के मुख्य सैनिक हवाई अड्डे पर हुए एक रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रवक्त ने घटना या मृत व्यक्ति के बारे में और जानकारी नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications