राज्यसभा ने 4 सपा सांसदों का निलंबन रद्द किया
अशोभनीय व्यवहार के मामले में राज्यसभा के सात सदस्यों को निलंबित किया गया था, जिसमें चार सपा के और तीन अन्य राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सदस्य थे।
सोमवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सपा सदस्यों वीरपाल सिंह यादव, नंदकिशोर यादव, अमीर आलम खान और कमाल अख्तर के खिलाफ की गई कार्रवाई को रद्द करने के अनुशंसा से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया।
प्रस्ताव पेश होने के बाद उप सभापति के.रहमान खान ने चारों सदस्यों के निलंबन को रद्द करने की घोषणा की। इन चारों सांसदों ने पिछले दिनों अन्य दलों के नेताओं के साथ सभापति हामिद अंसारी से मुलाकात की थी। विपक्षी दलों ने सातों सासंदों का निलंबन रद्द करने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications