देश के कानून से ऊपर नहीं गूगल : चीन
बीजिंग। चीन ने लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन गूगल से कहा है कि यदि वह देश के कानूनों का उल्लंघन करता है तो उसे परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा। चीन के उद्योग और सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री ली यीझोंग के हवाले से कहा कि यदि गूगल देश के कानून के खिलाफ कुछ भी करता है तो उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
ली ने शुक्रवार को पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। चीन में इन दिनों संसद का वार्षिक सत्र चल रहा है। गूगल ने कहा था कि वह इंटरनेट पर खोज परिणामों पर सेंसर को रोकने के अपने फैसले पर अडिग है और यदि उसे चीन छोड़ना भी पड़ेगा तो वह तैयार है।
सर्च इंजन ने कहा है चीन की सरकारी नीतियों से मतभेद और उसकी ऑनलाइन सेवा पर हुए हमले की वजह से वह चीनी बाजार को छोड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications