आलिंगन का विश्व रिकॉर्ड

अमरीका के शहर ग्रेटर मैनचेस्टर में लड़कों के एक जोड़े ने सबसे लंबे समय तक के आलिंगन का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है.
फ़ैसल मोहिऊद्दीन और मोहम्मद अज़ीम नामक दो छात्र 24 घंटे और 17 मिनट तक लगातार एक दूसरे से लिपटे रहे.
इससे पहले ये रिकॉर्ड 24 घंटे और एक मिनट का था.
इन छात्रों ने ये काम ऑल्डहम में खोले जा रहे क्रिस्टी कैंसर यूनिट के लिए पैसे जुटाने के लिए किया है. 17 मिलियन डॉलर की लागत से बना यह अस्पताल इस हफ़्ते के अंत में खोला जा रहा है.
ये दोनों लड़के सेलफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और उनका कहना है कि उन्होंने ये काम इसलिए किया क्योंकि हर व्यक्ति पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का ख़तरा है.
आलिंगन के समय दोनों पर हर समय निगरानी रखी जा रही थी और इन्हें हर समय जागते रहना था.
फ़ैसल मोहिऊद्दीन एक प्रतिभाशाली धावक हैं और 2012 के ओलंपिक प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं.
आलिंगन के बारे में वो कहते हैं, " निश्चित तौर पर ये एक बड़ा मुक़ाबला था."
फ़ैसल मोहिऊद्दीन कहते हैं, "मुझे इसके लिए सभी संरक्षित ऊर्जा की ज़रूरत थी, लेकिन मैं आशान्वित था कि रिकॉड तोड़ दूँगा. "
इस बारे में क्रिस्टी अस्पताल की एलिसिया कस्टिस ने कहा, "मेरी तरफ़ से फ़ैसल मोहिऊद्दीन और मोह्म्मद अज़ीम को विश्व रिकॉड बनाने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, इन लोगों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने नींद और थकावट के ख़िलाफ़ लडा़ई लड़ी."
उनका कहना था, "मैं जानती हूँ ये एक बहुत ही कठिन काम था और अस्पताल के लिए ऐसा करने के लिए मैं उनका बहुत ही आभारी हूं. ये आलिंगन हमारे कैंसर मरीज़ों के लिए था."
दिलचस्प बात यह है कि क्रिस्टी अस्पताल की ओर से दान की जो अपील की जाती है उसका प्रतीक चिन्ह आलिंगन ही है.












Click it and Unblock the Notifications