मनमोहन सिंह को वर्ल्ड स्टेट्समैन पुरस्कार
वाशिंगटन|
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सितंबर महीने में न्यूयार्क में अपील ऑफ कांसिएंस फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2010 का वर्ल्ड स्टेट्समैन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। id="toptextpromo">इस
पुरस्कार की घोषणा पूर्व विदेश उप मंत्री जॉन नेग्रोपांटे ने अमेरिका में भारतीय राजदूत मीरा शंकर के आवास पर गुरुवार को आयोजित एक स्वागत समारोह में की। शंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सम्मानपूर्वक इस पुरस्कार को स्वीकार कर लिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन (2009), फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी (2008), जर्मनी की चांसलर एंजिला मार्केल (2007) और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनैसियो लूला डी सिल्वा (2006) इस पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications