ममता बोलीं राज्‍यसभा में क्‍यों नहीं आरक्षण

Mamata Banerjee
नई दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक राज्‍यसभा में पास होने के बाद रेल मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने सवाल उठाया है कि महिलाओं को आरक्षण सिर्फ लोकसभा और विधानसभाओं में ही क्‍यों दिया गया, राज्‍यसभा में क्‍यों नहीं?

ममता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी का आरक्षण क्यों नहीं होना चाहिए? उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का सैद्धांतिक रूप से समर्थन करती है। मंगलवार को राज्यसभा में इस विधेयक पर हुए मतदान में तृणमूल के हिस्सा न लेने पर ममता ने कहा, "हमें मतदान की सूचना नहीं दी गई थी।"

16 मार्च से पहले लोकसभा में पारित होने की उम्‍मीद

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने बुधवार को कहा कि 16 मार्च को संसद के तीन सप्ताह के लिए स्थगित होने से पहले ही महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा में पारित कराने का सरकार का इरादा है। बंसल ने कहा, "सरकार का इरादा लोकसभा में विधेयक को 16 मार्च से पहले पारित कराना है।"

संसद और विधायिकाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्यसभा में मंगलवार को महिला अरक्षण विधेयक को पारित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+