अमेरिकी करोड़पतियों का संख्या बढ़ी
वाशिंगटन। अमेरिका में वर्ष 2009 के दौरान करोड़पतियों की संख्या में इजाफा हुआ है जबकि 2008 में अमेरिकी करोड़पति घट गए थे। बाजार के धराशायी होने के चलते 2008 में करोड़पतियों की संख्या में 27 फीसदी गिरावट आई थी हालांकि मौजूदा आंकड़ा भी वर्ष 2007 के 92 लाख करोड़पतियों की संख्या से कम है। पिछले 12 महीनों के दौरान डाउ जोंस में 61 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
शिकागो की एक बाजार शोध एवं सलाहकार कंपनी 'स्पेक्ट्रम समूह' के सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिका में वर्ष 2009 के दौरान दस लाख डॉलर या इससे ज्यादा की संपत्ति रखने वालों की संख्या 78 लाख पहुंच गई है, जो वर्ष 2008 की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा है जबकि 50 लाख डॉलर या इससे अधिक की संपत्ति के मालिकों की संख्या 17 फीसदी बढ़कर 980,000 पहुंच गई।
स्पेक्ट्रम समूह के अध्यक्ष जॉर्ज एच. वाल्पर के अनुसार "इसका श्रेय शेयर बाजारों में आए सुधारों को जाना चाहिए हालांकि रियल इस्टेट और निजी व्यवसायों में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला है। " उल्लेखनीय है कि वित्तीय संकट के चलते अ मेरिका शेयर बाजार डाउ जोंस और 'एस एंड पी 500' एक साल पहले 12 साल के अपने निचले स्तर पर आ गए थे।













Click it and Unblock the Notifications