माया के पोस्‍टर पर रंग डालने पर बच्‍चे गिरफ्तार

Mayawati
लखनऊ। होली के दिन यह कहते हुए कि "बुरा न मानो होली है..." लोग एक दूसरे के रंग लगा देते हैं। देश भर ने जमकर होली मनाई, लेकिन उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती वाकई होली पर बुरा मान गईं। जी हां कुछ बच्‍चे जो सीएम आवास तक नहीं जा सकते थे, उन्‍होंने मायावती के पोस्‍टर पर रंग डाल दिया। बस फिर क्‍या था प्रशासन को यह बात रास नहीं आयी और बच्‍चों को गिरफ्तार कर लिया।

मायावती के पोस्टर पर होली के दौरान रंग डालने वाले चारों छात्र यूपी सैनिक स्कूल में पढ़ते हैं। इन बच्‍चों को जुवेनाइल होम (बच्‍चों की जेल) में भेजा गया है। चारों छात्र इस समय बारहवीं की परीक्षाएं दे रहे हैं। इन सभी को होली की रात को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मामले का खुलासा बुधवार को जब बच्‍चों के अभिभावकों ने हंगामा मचाया।

पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश की अन्‍य खबरें

पुलिस ने बच्‍चों पर पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इसी के तहत उनके खिलाफ केस भी बनाया गया है। वहीं स्‍कूल अपने बच्‍चों को दोषी नहीं मान रहा है। स्‍कूल प्रशासन का कहना है कि छात्र होली की रात को कुछ दवाइयां खरीदने के लिए हॉस्टल से बाहर गए थे। जब वे लौट रहे थे, तो इन्हें पुलिस ने रोक लिया।

वहीं बच्‍चों के अभिभावकों का कहना है कि दसवीं में 85 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वलो बच्‍चे ऐसा कैसे कर सकते हैं। पुलिस इन्‍हें जबरन फंसा रही है। अभिभावकों का आरोप है कि पुलिस को असली जिम्मेदार नहीं मिल रहा था, इसलिए बच्चों को गिरफ्तार कर लिया। इन बच्‍चों के बोर्ड इम्‍तहान चल रहे हैं, जिसमें ये चारों छात्र पुलिस कस्‍टडी में इम्‍तहान देने आ रहे है।

गौरतलब है करीब दो साल पहले समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मायावती के पोस्‍टरों पर कालिख पोत दी थी, तब भी सपा से जुड़े कई युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+