उड़ीसा ने मांगी बिजली
भुवनेश्वर। उड़ीसा में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए राज्य के ऊर्जा मंत्री सब्यासाची नायक ने बुधवार को केंद्र सरकार से प्रतिदिन कम से कम 500 मेगावाट बिजली मुहैया कराने का आग्रह किया।
नायक ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे को एक पत्र लिखकर स्थिति में सुधार होने तक केंद्रीय बिजली उत्पादन स्टेशनों से प्रतिदिन 500 मेगावाट बिजली देने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में व्यस्त समय के दौरान 3,000 मेगावाट से अधिक बिजली की आवश्यकता होती है। छह पनबिजली संयंत्रों में बिजली के उत्पादन में कमी के कारण राज्य को प्रतिदिन 500 मेगवावाट बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications