अलग पार्टी नहीं बनाएंगे नितीश कुमार

Nitish Kumar
पटना। महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी ही पार्टी के नेता शरद यादव से वैचारिक मतभेद होने के बाद से बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार नाराज़ भले ही हैं, लेकिन वे अलग जाकर नई पार्टी नहीं बनाएंगे। यह बात उन्‍होंने खुद बुधवार को साफ कर दी है।

ज्ञात हो कि राज्‍यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास होने से पहले जद(यू) के नेता शरद यादव ने आरक्षण का विरोध किया था, जबकि नितीश विधेयक के साथ थे। इस कारण दोनों के बीच वैचारिक मतभेद उजागर हो गए और देखते ही देखते मीडिया में यह खबर आ गई कि नितीश कुमार अब जद(यू) से नाता तोड़ नई पार्टी का गठन करेंगे।

इस पर नितीश ने बुधवार को साफ कर दिया कि पार्टी में मतभेद जरूर है, लेकिन नई पार्टी बनाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। नीतीश ने कहा कि यह उस मीडिया का अपना आकलन हो सकता है। लेकिन पार्टी में ऐसा कुछ नहीं चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+