स्वाइन फ्लू : लगवाएं टीका रहें बेफिक्र
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अगले सप्ताह देश में स्वाइन फ्लू से बचने के लिए टीकाकरण शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव वी.एम. कटोच ने बताया, "प्रबल संभावना है कि हम अगले सप्ताह से टीकाकरण शुरू कर देंगे।"
कटोच ने कहा कि वैश्विक फार्मा कंपनी सैनोफी पैस्चर ने पहले टीके के अध्ययन का काम पूरा कर लिया है और इसके आंकड़ों को विश्लेषण के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दिया है। सैनोफी पैस्चर कंपनी से पहले ही स्वाइन फ्लू के टीके की 15 लाख खुराक खरीदे जा चुके हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इस कंपनी को भारत में इस दवा का परीक्षण कराने के लिए कहा था।
उल्लेखनीय है कि देश में स्वाइन फ्लू का पहला मामला मई, 2009 में सामने आया था। अब तक देश में स्वाइन फ्लू की वजह से 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 30,000 से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications