जम्‍मू, कच्‍छ में घुसपैठ की कोशिशें नाकाम

Gujarat Map
जम्मू। भारत में आतंक फैलाने के मंसूबे लिए कुछ आतंकवादियों ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्‍थानों से घुसपैठ की कोशिशें कीं। पहली जम्‍मू-कश्‍मीर से सटे बॉर्डर पर हुई और दूसरी गुजरात में कच्‍छ जिले में समुद्री सीमा पर हुई। दोनों जगह भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कोशिशों को नाकाम कर दिया।

पढ़ें- आतंकवाद से जुड़ी अन्‍य खबरें

राज्‍य के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान से लगी सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश मंगलवार की शाम को हुई। अधिकारियों के मुताबिक सीमा पर तैनात जवानों ने अचानक एक चौकी के पास संदिग्‍ध हलचल महसूस की। हलचल पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी होते ही आतंकी वापस भाग गए। बाद में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल किसी भी आतंकी का शव नहीं मिला है। साल के शुरुआत से जम्मू क्षेत्र में 199 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक दर्जन से अधिक घुसपैठ की कोशिशें हो चुकी हैं।

हरामी नाला के पास हुई गोलीबारी

एक दूसरी घटना में बीएसएफ के जवानों ने गुजरात के कच्‍छ जिले में बॉर्डर से सटी समुद्री सीमा पर हारामी नाला के पास हुई। हारामी नाला भारत और पाकिस्‍तान बॉर्डर के बीच एक पतनी नहर है, जो करीब 500 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इस रास्‍ते पाकिस्‍तानी मछुवारे कई बार घुसपैठ की कोशिशें कर चुके हैं।

मंगलवार को भी यहां पर मध्‍य रात्रि में दो नावों पर सवार संदिग्‍ध आतंकी भारत की ओर आते दिखे। बीएसएफ के जवानों ने पहले संदिग्‍धों को चेतावनी दी, फिर भी वे नहीं माने तो इधर से गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने करीब 800 राउंड फायर किए। फिलहाल इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+