सज्जन कुमार को जमानत मिली
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार ने सज्जन और अन्य लोगों को जमानत दी। इससे पहले सभी आरोपी अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।
सभी आरोपियों को 50,000 के मुचलके पर जमानत दी गई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से सभी आरोपियों को आरोप-पत्र की एक-एक प्रति भी दी गई।
सीबीआई ने सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में सज्जन और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications