कांग्रेसी नेता साधु यादव को कारण बताओ नोटिस
कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी जगदीश टाइटलर ने बुधवार को पटना में पत्रकारों को कहा कि साधु यादव से उनके महिला आरक्षण विधेयक के विरोधी बयान पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बिहार कांग्रेस के महासचिव प्रेमचंद मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि समाचार पत्रों के अनुसार साधु यादव ने दिल्ली में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में बयान दिया था।
इस बयान पर बिहार कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि आखिर उन्होंने कांग्रेस की नीति के विरोध में यह बयान कैसे दिया।
इधर, साधु यादव ने बिहार कांग्रेस द्वारा किसी तरह का नोटिस मिलने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है, जब मिलेगा तब देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि साधु यादव ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications