चीनी दूतावास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चीन के विरुद्ध तिब्बती विद्रोह की 51वीं वर्षगांठ के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए ऐसा किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) एस. दास ने कहा, "तिब्बती विद्रोह की वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए चाणक्यपुरी स्थित चीनी दूतावास के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।"
गौरतलब है कि तिब्बत मूल के लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications