उड़ीसा में 90,000 टन लौह अयस्क जब्त
खनन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने मंगलवार शाम को क्योंझर जिले में जुरुदी और बनसापानी से बड़ी मात्रा में लौह अयस्क जब्त किया।
क्योंझर जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया, "हमने जुरुदी रेल लाइन के नजदीक से ही 60,000 टन से अधिक तथा बनसापानी से 30,000 टन से अधिक लौह अयस्क जब्त किया।"
दोनों रेलवे लाइनों के समीप से अवैध रूप से लौह अयस्क अन्यत्र भेजे जाने की कथित शिकायत के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।
खनन उप निदेशक उमेश चंद्र जेना के मुताबिक किसी ने अभी तक इस लौह अयस्क के बारे में दावा नहीं किया है। प्रक्रिया के तहत खनन विभाग द्वारा लौह अयस्कों की नीलामी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications