संदिग्ध नक्सलियों ने व्यापारी की हत्या की
भुवनेश्वर, 10 मार्च (आईएएनएस)। संदिग्ध नक्सलियों ने उड़ीसा के कोरापुट जिले में बुधवार को एक व्यापारी की हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद हमलावरों ने लोकनाथ मांदिया साहू की हत्या कर दी। ये हमलावार नक्सली संगठन, चासी मुलिया आदिबासी संघ (सीएमएएस) के कार्यकर्ता थे।
पारिवारिक सदस्यों के अनुसार साहू पर इसके पहले भी सीएमएएस ने हमला किया था। वह अपने परिवार के साथ डर के मारे गांव के बाहर रहते थे।
साहू के बेटे नरेंद्र मांदिया साहू ने कहा, "मेरे पिता पर सीएमएएस के कार्यकर्ताओं ने पहले भी हमला किया था। इस बार उन्होंने मेरे पिता की हत्या कर दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications