प्रेमिका के लिए अपहृत बालक को पुलिस ने मुक्त कराया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरवई थाना क्षेत्र में रहने वाले फूल सिंह ने अपने ही गांव की सुमन अहिरवार को पाने के लिए दो दिन पहले सोमवार को सुमन के मामा के डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहित का अपहरण कर लिया। फूल सिंह ने मोहित की फिरौती में सुमन की मांग की थी।

लौंड़ी क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) राजाराम सिंह ने बताया है कि पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार की देर रात पुलिस केन नदी के किनारे और बीहड़ में दबिश दे रही थी। पुलिस को देखकर बदमाश मोहित को केन नदी के किनारे कंबल में लिपटा छोड़कर भाग खड़े हुए।

गौरतलब है कि फूल सिंह सुमन से एकतरफा प्यार करता था और पिछले साल उसने सुमन को अगवा भी कर लिया था। पुलिस के दबाव के चलते फूल सिंह को सुमन को छोड़ना पड़ा था।

पुलिस के मुताबिक सुमन अपने मामा गिरधारी लाल के यहां रहती है। फूल सिंह जब सुमन को अगवा करने में नाकाम रहा तो उसने सोमवार को गिरधारी के घर पर धावा बोला और उसके डेढ़ साल के बेटे मोहित का अपहरण कर लिया। साथ ही फिरौती की मांग करते हुए सुमन को सौंपने और बच्चे को ले जाने के लिए कहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+