गेट्स फाउंडेशन को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जनसंख्या के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों और लोगों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में प्रयास करने वाले लोगों और संस्थाओं को हर वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है।
पुरस्कारों के विजेता की घोषणा करते हुए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपी) ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक अरबपति बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा द्वारा स्थापित फाउंडेशन ने 'सभी के जीवन का मूल्य बराबर है' के सामान्य सिद्धांत को आगे बढ़ाया है। आज भी अरबों लोगों को स्वस्थ और उत्पादक जीवन का अवसर नहीं है।
गेट्स फाउंडेशन एचआईवी/एड्स, मलेरिया और गरीबी के उन्मूलन के लिए कई अन्य संस्थाओं के सहयोग से कार्य कर रहा है।
एएफपीपीडी की स्थापना का उद्देश्य सांसदों, विधायकों को स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, भोजन और महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार जैसे क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर जानकारी देना और प्रेरित करना है। इसमें 25 देशों की संसदीय समितियां शामिल हैं और 13 एशियाई देशों में इसके कार्यालय हैं।
विजेताओं का चयन संयुक्त राष्ट्र की 10 सदस्यीय पुरस्कार समिति ने किया। संयुक्त राष्ट्र में मलेशिया के राजदूत हामिदान अली ने समिति की अध्यक्षता की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications