पूर्व राष्ट्रपति का शव चुराकर मांगी फिरौती
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस ने एक भारतीय नागरिक के अलावा ग्रीक मूल के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया। इन लोगों ने स्वाकार किया है कि इन्होंने बीते साल दिसंबर में पापादोपुलोस का शव कब्र से निकालकर एक अन्य कब्र में रख दिया था।
साइप्रस के न्याय मंत्री लोकास लोका ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने का मकसद सीधे तौर पर वित्तीय पहलू से जुड़ा था।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने दिवंगत पापादोपुलोस के परिजनों को फोन करके शव वापस करने के एवज में 200,000 यूरो की मांग की। पूर्व राष्ट्रपति के परिजनों ने इन संदिग्ध चोरों की मांग मानने से इंकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि पापादोपुलोस की 12 दिसंबर, 2008 को 74 वर्ष की अवस्था में मौत हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications