बाली विस्फोटों का प्रमुख आरोपी मारा गया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे युधोयोनो ने राजधानी कैनबरा में संसद भवन में अपने सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में इसकी पुष्टि की।

युधोयोनो ने भोज के दौरान कहा, "जकार्ता के बाहर एक सफल पुलिस छापे में दक्षिण-पूर्व एशिया का एक शीर्ष आतंकवादी दुलमतिन मारा गया।"

इंडोनेशिया के नागरिक दुलमतिन (39 वर्ष) को अफगानिस्तान में अलकायदा ने प्रशिक्षित किया था। एक इंटरनेट कैफे पर मंगलवार को मारे गए छापे में उसे मार गिराया गया।

बाली में वर्ष 2002 में हुए धमाकों में 202 लोगों की मौत हुई थी। मारे गए लोगों में अधिकांश पर्यटक थे, इनमें आस्ट्रेलिया के 88 नागरिक शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+