बिहार में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी की मौत
पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महतवनिया गांव में कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस महतवनिया गांव पहुंची तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी ददन सिंह यादव मारा गया एवं उसके दो साथी अरविन्द यादव और सुमित यादव ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि मारे गए अपराधी ददन पर हत्या, रंगदारी और डकैती के कई मामले लंबित थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने तीन राइफलें और 58 कारतूस भी बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications