शांति के नोबेल के लिए रिकार्ड 237 का नामांकन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इसमें 199 व्यक्ति और 38 संस्थाएं शामिल हैं। पिछले वर्ष 205 नामांकन हुए थे। पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम गया था।
पांच सदस्यीय नोबेल समिति द्वारा इस सप्ताह के प्रारंभ में अपनी पहली बैठक के दौरान औपचारिक रूप से इन सभी नामों को पंजीकृत किया गया। उसके बाद इस आंकड़े को जारी किया गया।
नोबेल समिति की सलाह है कि जो लोग नामांकन कर रहे हैं वे अपने प्रस्तावों का पहले ही खुलासा न करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications