वाशिंगटन में पहली बार समलैंगिक विवाह संपन्न
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तीन जोड़ों के विवाह समारोह का आयोजन मंगलवार सुबह हुआ। समलैंगिक अधिकारों के समर्थक एक संगठन 'ह्यूमन राइट कैंपेन' ने इंटरनेट पर इस समारोह को सीधे प्रसारित किया।
वाशिंगटन ने पिछले सप्ताह ही समलैंगिक विवाहों के लिए आवेदन करने की अनुमति दी और अब तक करीब 100 जोड़े विवाह के लिए आवेदन दे चुके हैं।
शहर की परिषद ने इस कदम को दिसंबर में मंजूरी दी थी और इसके विरोध को न्यायालय ने खारिज कर दिया।
अमेरिका के 50 में से पांच राज्यों कनेक्टिकट, लोवा, मैसाचुसेट्स, न्यू हैंपशायर और वेरमांट में समलैंगिक विवाह की अनुमति है। अमेरिका में इस मुद्दे पर समलैंगिक अधिकार समर्थक समूहों और रूढ़िवादी धार्मिक संगठनों के बीच तीखा विवाद है। कैलीफोर्निया में समलैंगिक विवाह की अनुमति देने के प्रयास को वर्ष 2008 में हुए मतदान में नकार दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications