हूजी के 2 आतंकवादियों को उम्रकैद
बांग्लादेश के लुतफुर रहमान व जम्मू और कश्मीर के रहने वाले मोहम्मद अमीन वानी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निवेदिता अनिल शर्मा ने उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा कि इन्हें मौत की सजा इसलिए नहीं दी गई क्योंकि इनका जुर्म जघन्यतम (रेयरेस्ट ऑफ दे रेयर) श्रेणी में नहीं है।
इसके अलावा रहमान पर 7.5 लाख रुपये और वानी पर सात लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
दोनों पर 16 फरवरी को विस्फोटक रखने और काले धन को सफेद करने के आरोप तय किए गए थे।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 29 वर्षीय वानी को हवाला के 4.5 लाख रुपये रखने के आरोप में 4 जनवरी 2007 को शीशगंज गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया था जबकि 30 वर्षीय रहमान को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 1.5 किलोग्राम विस्फोटक और एक टाइमर के साथ पकड़ा गया था।
पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दोनों दिल्ली आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications