श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख ने अनशन तोड़ा
पूर्व सेना प्रमुख की पत्नी अनोमा फोंसेका ने कहा कि मंगलवार को सेना द्वारा अमेरिका में रहने वाली दो बेटियों से बात करने की अनुमति मिलने के बाद फोंसेका ने अनशन स्थगित कर दिया।
उन्होंने कहा कि सेना ने सोमवार देर रात उनसे संपर्क किया और अपने मोबाइल फोन के साथ तत्काल अपने पति से भेंट करने को कहा।
समाचार पत्र 'डेली मिरर' की वेबसाइट के अनुसार अनोमा ने बताया कि देर रात सरथ ने उनके मोबाइल फोन से बेटियों से बात की।
सेना ने इससे पहले फोंसेका को फोन उपलब्ध कराया था लेकिन उन्होंने केवल अपनी पत्नी के मोबाइल फोन का उपयोग करने पर जोर दिया।
फोंसेका पर अगले कुछ दिनों में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications