अरब देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक मिस्र में
समाचार एजेंसी वैम के अनुसार दो दिवसीय सम्मेलन में अन्य मुद्दों के साथ अरब स्वास्थ्य कोष की स्थिति, स्वाइन फ्लू संकट और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोष के वैकल्पिक स्रोतों पर चर्चा होगी।
संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री हनीफ हसन करेंगे।
सम्मेलन से इतर अरब हास्पिटल यूनियन की भी बैठक होगी। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति, स्वास्थ्य क्षेत्र के विकेंद्रीकरण और अरब क्षेत्र के स्वास्थ्य पर्यटन पर वैश्विक आर्थिक मंदी के प्रभाव पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications