बम विस्फोट में 5 बच्चे घायल
पुलिस के अनुसार घटना शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में हुई जब कुछ बच्चे कूड़े के ढेर से माचिस के खोखे बीन रहे थे, तभी कूड़े में मौजूद बम फट गया।
नौबस्ता थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये देशी बम विस्फोट था। किसी ने बम को कूड़े के ढेर में छुपा कर रखा था।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सिंह के मुताबिक घायल पांच बच्चों ( 6 से 12 वर्ष) में एक लड़की भी शामिल है। सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications