अमेरिकी महिला पर यूरोप में आतंकवाद की साजिश का आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार न्याय विभाग ने मंगलवार को कहा कि कोलिन आर. लारोसे नामक इस महिला पर आतंकवादियों को साजो-सामान उपलब्ध कराने और झूठा बयान देने का भी आरोप लगा है। दोषी साबित होने पर इस महिला को अपना शेष जीवन जेल में बिताना पड़ सकता है और 10 लाख डॉलर जुर्माना भरना होगा।
न्याय विभाग के अनुसार लारोसे ने आतंकवादियों के लिए कोष जुटाने और अन्य आतंकवादियों से संचार के लिए इंटरनेट का उपयोग किया। विभाग ने उन अन्य आतंकवादियों के नाम नहीं बताए और केवल इतना कहा कि वे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications