मुंबई हमला भारत के खिलाफ युद्ध था : अभियोजन
अपनी अंतिम बहस को दूसरे दिन जारी रखते हुए विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम ने इस संदर्भ में मुंबई हमले के दौरान एक मात्र जीवित पकड़े गए आतंकी अजमल आमिर कसाब के कबूलनामे का हवाला दिया। कसाब के बयानों के अनुसार इस आतंकी हमले के पीछे का इरादा सरकार को उखाड़ फेंकना और देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना था।
निकम ने कहा कि कसाब ने यह भी स्वीकार किया है कि पाकिस्तान में प्रशिक्षण के दौरान आतंकियों को बताया गया था कि इस हमले के पीछे का इरादा कश्मीर को आजाद कराना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications