चीन से डंपिंग के 15 मामलों की जांच जारी
नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। चीन से उत्पादों की डंपिंग किए जाने से संबंधित 15 नए मामलों की जांच की जा रही है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को राज्यसभा में बताया, "15 में से नौ मामलों की जांच के शुरुआती निष्कर्षो के आधार पर कुछ अस्थायी शुल्क लगाने की सिफारिश की गई है।"
उन्होंने कहा, "सरकार ने वाहनों के लिए रेडियल टायरों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केवल अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खिलौनों के आयात की अनुमति दी गई है। साथ ही बिना इंटरनेशनल मोबाइल इक्युपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) वाले मोबाइल फोन के आयात पर प्रतिबंध है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications