कश्मीर के सदर मुफ्ती ने मुस्लिम महिलाओं से राजनीति में आगे आने को कहा
नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के सदर मुफ्ती मौलाना बशीरूद्दीन ने महिला आरक्षण विधेयक के राज्यसभा से पारित होने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक महान कदम बताया और साथ ही मुस्लिम महिलाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान भी किया।
बशीरूद्दीन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महान कदम है। मैं भारतीय मुस्लिम महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे राजनीति में आगे आएं और लोकसभा व विधानसभाओं में चुनी जाएं। उन्हें खुद को सशक्त करना होगा।"
उन्होंने कहा, "मैं राजनीतिक दलों से भी आग्रह करता हूं कि वे मुस्लिम महिलाओं को टिकट दें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications