झारखण्ड विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने काम रोको प्रस्ताव रखा। विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. सिंह ने इसे अस्वीकार कर दिया।
इसके बाद कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और हंगामा करने लगे।
हंगामे के कारण पहले प्रश्नकाल और फिर शून्यकाल बाधित हुआ।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा, "विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे सदन में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications