मुआवजे की घोषणा महज राजनीति से प्रेरित: मायावती

लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा, "प्रतापगढ़ की घटना को लेकर हमें केंद्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा मदद की उम्मीद थी। केंद्र सरकार ने वाहवाही लूटने के इरादे से प्रतापगढ़ की घटना के अगले ही दिन मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे का एलान तो किया था लेकिन इस मामले में अभी तक राज्य सरकार को केंद्र सरकार की तरफ से कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई है।"

मायावती ने कहा कि इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि प्रतापगढ़ की घटना के मामले में कांग्रेस पार्टी का मुआवजे का एलान महज राजनीति और स्वार्थ से प्रेरित था। राज्य सरकार केंद्र सरकार के इस रवैये से बेहद दु:खी है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2.50 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 75 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मुआवजे की धनराशि पीड़ितों के परिजनों को अगले दो से तीन दिनों में ही मुहैया करा दी जाए।

मायावती ने बताया कि प्रतापगढ़ भगदड़ मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को कृपालु महाराज आश्रम के मैनेजर चिन्मयानंद व अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+