पंजाब में शराब तस्करी में 2 गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), 10 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में राज्य से बाहर शराब की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि चण्डीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर स्थित सरहिन्द शहर से मंगलवार रात में राजस्थान के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक (गुप्तचर) प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्होंने छापा मारकर मदन सिंह और धारण सिंह को गिरफ्तार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications