एलसीडी टीवी बाजार में 30 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर सोनी की नजर
कोलकाता, 10 मार्च (आईएएनएस)। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं बनाने वाली नामी कंपनी सोनी इंडिया का लक्ष्य साल 2010-11 के दौरान एलसीडी टीवी बाजार में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी 25 फीसदी को बढ़ाकर 30 फीसदी करने का है।
सोनी इंडिया के महाप्रबंधक (विपणन) सुनील नैयर ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "2010-11 में हमने अपनी बाजार हिस्सेदारी को 30 फीसदी तक करने का लक्ष्य बनाया है। एलसीडी टीवी का कुल बाजार अभी 16 लाख इकाई का है, जो 70 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है और अगले वित्त वर्ष तक यह आंकड़ा बढ़कर 27 लाख इकाई का हो जाएगा।"
तकनीक, पिक्चर क्वालिटी और डिजाइन के दम पर कंपनी ने अगले वित्त वर्ष के दौरान अपनी कुल बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications