निलंबित सदस्यों को अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए : बंसल
बंसल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "सदस्यों का निलंबन सोची समझी कार्रवाई थी क्योंकि उन्होंने सदन की गरिमा का अपमान किया था। कम से कम उन्हें सभापति से माफी मांगनी होगी।"
उन्होंने कहा कि कम से कम इन सदस्यों को अपनी गलती का अहसास तो होना ही चाहिए।
बंसल ने संकेत दिया कि यदि निलंबित सदस्यों ने सभापति से माफी मांग ली तो उनका निलंबन रद्द करने की विपक्ष की मांग सरकार स्वीकार कर सकती है।
उन्होंने कहा, "आखिकार हम सबको सहयोग के माहौल में ही काम करना है।"
उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सदन में अमर्यादित व्यवहार करने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के कमाल अख्तर, वीरपाल सिंह यादव, अमीर आलम खान और नंदकिशोर यादव, जनता दल (युनाइटेड) के एजाज अली, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साबिर अली और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुभाष यादव को राज्यसभा से मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications