शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17,072.94 पर खुला और 45.79 अंक यानी 0.27 फीसदी उछाल के साथ 17,098.33 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17,052.54 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 17,183.51 और न्यूनतम स्तर 17,027.92 रहा।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5101.60 पर खुला और 14.75 अंक यानी 0.29 फीसदी वृद्धि के साथ 5116.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 5137.60 और न्यूनतम स्तर 5092.05 रहा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 8.71 अंक यानी 0.13 फीसदी और स्मालकैप सूचकांक 18.15 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरकर क्रमश: 6,725.94 और 8,512.57 पर बंद हुआ।
बीएसई के सेक्टर सूचकांकों के तहत ऑयल एंड गैस में 89.50 अंक (0.93 फीसदी), एफएमसीजी में 22.82 अंक (0.81 फीसदी), रियल्टी में 19.99 अंक (0.59 फीसदी) और ऑटो सूचकांक में 24.95 अंक (0.33 फीसदी) की वृद्धि दर्ज की गई।
तकनीकी सूचकांक में 13.56 अंक (0.41 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक में 19.47 अंक (0.37 फीसदी) और धातु सूचकांक में 54.83 अंक (0.32 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी के शेयर मूल्यों में 2.12 फीसदी, सन फार्मा के शेयर मूल्यों में 1.82 फीसदी, मारुति सुजुकी के शेयर मूल्यों में 1.26 फीसदी और टीसीएस के शेयर मूल्यों में 0.94 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
घाटे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में जेपी एसोसिएट्स (3.54 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.29 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.65 फीसदी), हीरो होंडा (2.03 फीसदी) और डीएलएफ (1.70 फीसदी) रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications