पाकिस्तान में ईसाई सहायता समूह पर हमला, 6 लोगों की मौत
इस्लामाबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी पाकिस्तान में सोमवार को एक ईसाई सहायता समूह पर बंदूकधारियों ने राइफल और हथगोलों के साथ हमला किया। इस हमले में समूह के छह कर्मचारी मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने मनसेहरा जिले के पुलिस प्रमुख वकारउद्दीन के हवाले से बताया कि जिले के ओगाय इलाके में स्थित वर्ल्ड विजन के कार्यालय पर हुए हमले में पांच लोग जख्मी हो गए। सभी हताहत पाकिस्तानी हैं।
एक पुलिस अधिकारी रफकत अली ने बताया कि 15 नकाबपोश लोग हथगोलों के वर्ल्ड विजन के कार्यालय में घुसे और उन्होंने गोलाबारी शुरू कर दी।
अली ने बताया कि पुलिस के पीछा करने पर हमलावार नजदीक की पहाड़ियों पर भाग गए।
वर्ल्ड विजन के प्रवक्ता रिंक वेन वेल्जन ने कहा कि कुछ समय के लिए मानवीय संगठन ने मनसेहरा जिले में अपनी गतिविधियों को रोक दिया है।
वेल्जन ने कहा,"हमले में समूह के छह सदस्यों के मारे जाने से हम बहुत दुखी हैं। मारे गए कर्मचारियों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications