चिदम्बरम पर जूता उछालने वाले पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार
सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "जब मैं अदालत से बाहर आ रहा था तब मेरे साथ धक्कामुक्की हुई और दुर्व्यवहार किया गया। ऐसा करने वाले सज्जन कुमार के समर्थक थे। उनमें से एक ने तो मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।"
उन्होंने बताया कि वह दंगों से जुड़े मामलों की सुनवाई देखने नरप्रीत कौर के साथ अदालत पहुंचे थे। कौर इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की गवाह हैं।
सिंह ने कहा कि कुमार के समर्थक नरप्रीत व अन्य गवाहों को धमका भी रहे थे। सिंह ने कड़कड़डुमा अदालत स्थित पुलिस चौकी में इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications