अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 5 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्व पाकतिका प्रांत में यह हमला किया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को खोस्त प्रांत में किए गए एक आत्मघाती हमले में दो नाटो सैनिकों की मौत हो गई थी।
पाकतिका प्रांत के पुलिस प्रमुख दौलत जदरान के मुताबिक इस हमले में अफगान सेना के तीन सैनिक और सीमा पर तैनात दो पुलिसकर्मी मारे गए।
उन्होंने बताया कि बरमल जिले में संयुक्त सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए हमले में कई अन्य घायल हो गए।
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को किए गए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। मुजाहिद के मुताबिक इस हमले में 40 अफगान और नाटो सैनिक मारे गए हैं।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने एक बयान जारी कर कहा है कि खोस्त प्रांत में अफगान और नाटो के संयुक्त सैन्य अड्डे के पास मंगलवार दोपहर हुए आत्मघाती हमले में दो सैनिक मारे गए थे और कई घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications