सेल की 2014 तक उत्पादन दोगुना करने की योजना
सेल में सामग्री प्रबंधन के प्रबंध निदेशक आर. एन. रावत ने कहा, "विस्तार के पहले चरण में 2012 तक हमारा लक्ष्य सालाना 2.346 करोड़ टन उत्पादन का है। दूसरे चरण में हमने 2.618 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य बनाया है। "
विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और इस पर करीब 70,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सेल ने पहले 2012 तक 2.6 करोड़ टन के उत्पादन का लक्ष्य बनाया था लेकिन आर्थिक मंदी के चलते इसे अब घटाकर 2.3 करोड़ टन कर दिया गया।
दूसरे चरण के विस्तार कार्यक्रम में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications