मलेशिया में आग से झुलसकर 4 भारतीयों की मौत (लीड-1)
अधिकारियों के अनुसार यह हादसा जोहोर बारू के निकट जालान पसर इलाके में हुआ। जोहोर के अग्निशमन एवं राहत विभाग के उप निदेशक सिउकोर सानी हाशिम ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे लगी। आग से भवन में मौजूद स्टेशनरी और कपड़ा की दो दुकानें जलकर खाक हो गईं।
हाशिम ने संवाददाताओं से कहा, "मारे गए दो लोग कपड़े की दुकान पर काम कर रहे थे जबकि दो इनके दोस्त थे। चारों की शिनाख्त अभी की जानी है।" माना जा रहा है कि आग लगने के समय चारों लोग सो रहे थे।
व्यवसायिक भवन के मालिक मुथू वीराया को जब इस हादसे की खबर मिली तो वह कुआलालंपुर में थे। उन्होंने बताया, "मारे गए दोनों कामगारों ने दो दिन पहले ही काम आरंभ किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications