ईरान के राष्ट्रपति अफगानिस्तान के दौरे पर

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान के प्रथम उपराष्ट्रपति मुहम्मद कासिम फहीम ने ईरान के राष्ट्रपति का काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया।

पिछले वर्ष हुए अपने विवादास्पद पुनर्निर्वाचन के बाद से अहमदीनेजाद का यह पहला अफगानिस्तान दौरा है।

अहमदीनेजाद सोमवार को काबुल पहुंचने वाले थे लेकिन बाद में उनका दौरा स्थगित कर दिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसका संबंध अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स के सोमवार को हुए अफगानिस्तान दौरे से था या नहीं।

अपने दौरे में गेट्स ने कहा कि ईरान अफगानिस्तान में दोहरा खेल खेल रहा है। एक ओर तो वह अफगान सरकार से मैत्रीपूर्ण संबंध रखता है वहीं अमेरिका और नाटो के प्रयासों को अप्रभावी करने के लिए कथित तौर पर तालिबान को समर्थन दे रहा है।

अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो सेनाओं की उपस्थिति की निरंतर आलोचना करने के बावजूद ईरान वर्ष 2001 में तालिबान शासन के अंत के बाद से ही काबुल के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+