सेंसेक्स में 45 और निफ्टी में 14 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 45.79 और निफ्टी में 14.75 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17,072.94 पर खुला और 45.79 अंक यानी 0.27 फीसदी उछाल के साथ 17,098.33 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17,052.54 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 17,183.51 और न्यूनतम स्तर 17,027.92 रहा।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5101.60 पर खुला और 14.75 अंक यानी 0.29 फीसदी उछाल के साथ 5116.25 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 8.71 अंक यानी 0.13 फीसदी और स्मालकैप सूचकांक 18.15 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरकर क्रमश: 6,725.94 और 8,512.57 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications