आसाराम बापू के आश्रम को संपत्ति कर जमा करने का निर्देश
अहमदाबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम ने विवादास्पद आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू के आश्रम पर एक नोटिस चस्पा किया है और उसे अगले बुधवार तक बकाया संपत्ति कर 3.5 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा है।
अहमदाबाद नगर निगम की राजस्व समिति के अध्यक्ष मयूर दवे ने बताया, "आश्रम ने पिछले दो वर्षो से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है और उस पर करीब 3.5 लाख रुपये का बकाया है। आश्रम को सात दिन के भीतर कर जमा करने के आदेश दिए गए हैं, वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
गौरतलब है कि आसाराम उस समय विवादों में आए थे, जब तीन जुलाई 2008 को अहमदाबाद स्थित उनके आश्रम से दो बच्चे लापता हो गए थे। बाद में उनके शव साबरमती नदी में से बरामद किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications